{"_id":"6b0b2b47d92aafa6040a81ed","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1074022-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एनएलयू को लेकर सियासत गर्माई पीसी व पीडीपी का सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एनएलयू को लेकर सियासत गर्माई पीसी व पीडीपी का सरकार पर हमला
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के प्रशासनिक मुख्यालय और शैक्षणिक परिसर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद लोन और पीडीपी ने इस कथित व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ सरकार पर जोरदार हमला बोला और इसे क्षेत्र के साथ भेदभाव व धोखा करार दिया।
हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद लोन ने दोनों संभागों के बीच विश्वविद्यालय के मुख्यालय और परिसर को बांटने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सरकार पर झूठ और धोखे को संस्थागत रूप देने का आरोप लगाया। प्रशासन के तर्क पर सवाल उठाते हुए लोन ने कहा, क्या कोई हमें समझा सकता है कि किसी विश्वविद्यालय के मुख्यालय और उसके परिसर के बीच क्या अंतर होता है? मैंने भी भारत और विदेश में पढ़ाई की है, लेकिन आज तक ऐसा कोई विश्वविद्यालय नहीं देखा जिसका मुख्यालय एक जगह हो और परिसर वहां से 300 किलोमीटर दूर हो। सरकार पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था ने संस्थान के शुरू होने से पहले ही उसकी स्वायत्तता और उद्देश्य को खत्म कर दिया है।
लोन ने कहा, इस सरकार में बेशर्मी को नए मायने मिल गए हैं। यहां झूठ और धोखा अपवाद नहीं, बल्कि नियम बन चुके हैं। इसलिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी ठीक उसी तरह शक्तिहीन होकर रह गई है, जैसी कि खुद यह सरकार है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पीडीपी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के परिसर को बडगाम से जम्मू स्थानांतरित करने की हम कड़ी निंदा करते हैं। सरकार ने अब बडगाम को महज एक मुख्यालय तक सीमित कर दिया है, जबकि वास्तविक परिसर को जम्मू शिफ्ट कर दिया गया है।
पीडीपी ने इसे खुला भेदभाव और कश्मीर के साथ विश्वासघात बताते हुए अपनी मांग स्पष्ट की। पार्टी ने कहा, ‘हमारी मांग बिल्कुल साफ है, विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर बडगाम में ही होना चाहिए और जम्मू में एक सैटेलाइट कैंपस बनाया जाए।