Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: जवानों के कल्याण और परिचालन तैयारियों पर दिया जोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। आर्म्ड पुलिस रेंज कश्मीर के डीआईजी मकसूद-उल-ज़मान ने शनिवार को कुपवाड़ा के वायन स्थित जेकेएपी बॉर्डर द्वितीय बटालियन मुख्यालय का दौरा किया। बटालियन की समग्र कार्यप्रणाली, परिचालन दक्षता तथा प्रशासनिक प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक के दौरान बटालियन के कमांडेंट आरिफ अमीन शाह (एसएसपी), डिप्टी कमांडेंट डॉ. अजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान डीआईजी ने बटालियन के कामकाज के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। इनमें मुख्य रूप से जनशक्ति, परिचालन तैयारियां और तैनाती, अनुशासन और विभागीय जांच, प्रशिक्षण व पेशेवर दक्षता, रिकॉर्ड और दस्तावेजों का रखरखाव, परिवहन प्रबंधन, जवानों के कल्याण और सेवा से जुड़े मामले, बुनियादी ढांचा व आवास, प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन तथा चिकित्सा सुविधाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


डीआईजी मकसूद-उल-ज़मान ने बटालियन के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और सक्रिय रूप से उन तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बटालियन के अधिकांश जवान उत्तरी कश्मीर के विभिन्न जिलों में परिचालन ड्यूटी पर तैनात हैं, ऐसे में उनकी सेवा संबंधी चिंताओं को समझना और उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने तैनात जवानों से नियमित बातचीत करने और उनकी वास्तविक शिकायतों का त्वरित निवारण करने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरे के दौरान डीआईजी ने बटालियन मुख्यालय में रोटेशनल रिफ्रेशर कोर्स कर रहे स्टाफ और जवानों के साथ भी संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने जवानों की समस्याओं को बेहद धैर्यपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में बटालियन के कामकाज में अधिक पारदर्शिता, दक्षता और व्यावसायिकता लाने के लिए निगरानी, पर्यवेक्षण और जवाबदेही की मौजूदा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस विस्तृत समीक्षा के माध्यम से उन कमियों और क्षेत्रों की पहचान की गई, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चिन्हित कमियों को दूर करने के लिए समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।


अंत में डीआईजी ने बटालियन के कामकाज में समग्र सुधार लाने के उद्देश्य से परिचालन तत्परता, कड़े अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और जवानों के कल्याण के उच्च मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed