Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: 3.70 करोड़ की लागत से बना सोनमर्ग इको पार्क बदहाल, सरकारी खर्च पर उठे सवाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
गांदरबल। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से वर्ष 2023 में उद्घाटित किया गया सोनमर्ग का ''''गोल्डन ग्लोरी इको पार्क'''' अब महज एक खुले मैदान में तब्दील होकर रह गया है। पार्क में न तो कोई बुनियादी सुविधा विकसित की गई है और न ही वहां कोई फेंसिंग (बाड़) मौजूद है। इससे जनता के पैसे के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोनमर्ग के पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया यह पार्क पूरी तरह वीरान पड़ा है और मौके पर केवल एक प्रतिमा लगी हुई है। सुविधाओं के अभाव ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि इस परियोजना के तहत आखिर क्या विकास कार्य किए गए और अब वहां क्या बचा है।
विज्ञापन

यह चिंता इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि सोनमर्ग के मुख्य बाउल और गोल्डन ग्लोरी इको पार्क के चारों ओर सजावटी पारदर्शी फेंसिंग (ऑर्नामेंटल सी-थ्रू फेंसिंग) के लिए 3.70 करोड़ रुपये के खर्च का हवाला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क की वर्तमान स्थिति ने किए गए कार्यों की गुणवत्ता, परियोजना में शामिल सुविधाओं और पूर्ण हो चुके कार्यों के रखरखाव पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्टों के अनुसार वहां कोई स्थायी फेंसिंग नहीं लगाई गई थी और उद्घाटन के समय पार्क के भीतर और आसपास केवल झंडे लगाए गए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनमर्ग विकास प्राधिकरण, गांदरबल जिला प्रशासन और कार्यदायी एजेंसी को इस परियोजना के दायरे, स्वीकृत बजट के मुकाबले पूरे किए गए कार्यों तथा फेंसिंग और पार्क की सुविधाओं की वर्तमान स्थिति पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed