{"_id":"6b0b2d84404c00d37307312f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1073726-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी मामले में ईओडब्ल्यू कश्मीर ने दायर की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी मामले में ईओडब्ल्यू कश्मीर ने दायर की चार्जशीट
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने 93 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में श्रीनगर स्थित सब-जज की अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। यह कार्रवाई एफआईआर के तहत की गई है।
प्रवक्ता के अनुसार चार्जशीट में दो मुख्य आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें पहला आरोपी सोम नाथ कौल उर्फ बृज नाथ भट है जो मूल रूप से इंदिरा नगर (श्रीनगर) और 22 लोटस टावर, बेंगलुरु नॉर्थ (कर्नाटक) का निवासी है और वर्तमान में मकान नंबर 156, अमित नगर, मुट्ठी (जिला जम्मू) में रह रहा था। दूसरा आरोपी जमीन दलाल गुलाम मोहि-उद-दीन डार है, जो जवालापोरा, सैमसन (बडगाम) का निवासी है।
उन्होंने बताया कि यह मामला एक लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सोम नाथ कौल ने जमीन दलाल गुलाम मोहि-उद-दीन डार के साथ मिलीभगत कर उससे 93 लाख रुपये की ठगी की है। जांच के दौरान सामने आया कि गुलाम मोहि-उद-दीन डार ने शिकायतकर्ता को पुलवामा के द्रुसु इलाके में स्थित 5 कनाल प्रवासी (माइग्रेंट) जमीन और बिजबिहाड़ा में खड़े 300 पेड़ों को बेचने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद सोम नाथ कौल ने खुद को असली जमीन मालिकों का अटॉर्नी होल्डर और अधिकृत प्रतिनिधि बताकर शिकायतकर्ता के पक्ष में बिक्री समझौते तैयार किए, जिसमें दलाल गुलाम मोहि-उद-दीन डार को गवाह बनाया गया। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि सभी दस्तावेज पूरी तरह से जाली थे और न तो वह जमीन आरोपियों की थी और न ही वे पेड़। आरोपियों के पास असली मालिकों की ओर से बिक्री करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था।
ईओडब्ल्यू कश्मीर की एक विशेष टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सितंबर 2026 में दोनों आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी सोम नाथ कौल पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग पहचान जैसे सोम नाथ कौल उर्फ बृज नाथ भट उर्फ हादी नाथ उर्फ मोहन लाल का इस्तेमाल कर रहा था।
मुख्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद है। ईओडब्ल्यू के अनुसार सोम नाथ कौल के खिलाफ दायर की गई यह तीसरी चार्जशीट है। इसके अलावा वह क्राइम ब्रांच कश्मीर में दर्ज कई अन्य धोखाधड़ी के मामलों में भी संलिप्त है, जिनकी जांच अभी जारी है।
जांच पूरी होने और दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद मामला न्यायिक सुनवाई के लिए सक्षम अदालत में पेश कर दिया गया है। इस अवसर पर एसएसपी ईओडब्ल्यू कश्मीर ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संपत्ति या जमीन की खरीद-फरोख्त करने से पहले उसके मालिकाना हक और संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की ठगी और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।