{"_id":"6a5d238602240ef6d3031ea1","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-964915-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गुरेज में बादल फटा, बांदीपोरा में कई नालों का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गुरेज में बादल फटा, बांदीपोरा में कई नालों का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा की गुरेज घाटी में रविवार सुबह बादल फटने की घटना हुई जबकि कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे जिले में जलधाराओं और नालों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया।
अधिकारियों ने बताया कि बादल गुरेज के ऊपरी इलाकों में फटा, जिससे स्थानीय जलधाराओं में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। लगातार बारिश के कारण बांदीपोरा में कई जलधाराओं और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया जिससे अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका के चलते अलर्ट पर रहना पड़ा। गुरेज में पहले भी बादल फटने की ऐसी घटनाओं से जलधाराओं का स्तर अचानक बढ़ा है और अचानक बाढ़ आई है।
जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है, जबकि अधिकारियों ने कहा कि किसी भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बचाव और राजस्व टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। भारी बारिश से कश्मीर घाटी के कुछ निचले इलाकों में भी पानी भर गया और सामान्य यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने निवासियों, खासकर नदियों और जलधाराओं के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम की स्थिति में सुधार होने तक अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।