Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर यूटी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को 11वीं जम्मू-कश्मीर यूटी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप में केंद्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों से लगभग 1,100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में खेल और मार्शल आर्ट का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता बिलाल अहमद पर्रे ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं संभागीय खेल अधिकारी (कश्मीर) कृपाली सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, आपसी सम्मान और निष्पक्ष खेल के मूल्यों को बनाए रखते हुए समर्पण व दृढ़ संकल्प के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों और प्रतिस्पर्धी श्रेणियों के तहत पेंचक सिलाट की कई विधाओं में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन उभरते और स्थापित खिलाड़ियों को अपनी तकनीकी दक्षता और प्रतिस्पर्धी क्षमता का प्रदर्शन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed