{"_id":"6af4c5827d490231980c662d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1060926-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जपोरा और सैदपोरा में स्कूल बसें पलटी, 19 विद्यार्थी और चार शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जपोरा और सैदपोरा में स्कूल बसें पलटी, 19 विद्यार्थी और चार शिक्षक घायल
विज्ञापन
हादसा ग्रस्त स्कूल बस।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। घाटी में बुधवार का दिन नौनिहालों के लिए मुश्किलों भरा रहा। एक ओर जहां पुलवामा के राजपोरा में स्कूल बस पलट गई, जिससे 11 विद्यार्थी और दो शिक्षक घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बारामुला के सोपोर के सैदपोरा बाईपास पर स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में आठ विद्यार्थी और दो शिक्षक चोटिल हो गए।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के द्रबगाम क्षेत्र में बुधवार को छात्रों व शिक्षकों को ले जा रही स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपोरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बेहतर इलाज के लिए कुछ घायलों को जिला अस्पताल पुलवामा रेफर कर दिया गया।
पुलवामा के उपायुक्त केके सिद्धा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में घायल हुए सभी 11 छात्र और दो शिक्षक खतरे से बाहर और स्थिर हैं। उन्होंने बताया कि विशेष उपचार के लिए दो विद्यार्थियों को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल और एक-एक छात्र को स्किम्स सौरा व एसएमएचएस भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और बस पलटने के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में आठ छात्र चोटिल हो गए। दो शिक्षकों के भी चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना सैदपोरा बाईपास के पास उस समय घटी जब चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल विद्यार्थियों को उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) सोपोर पहुंचाया गया। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल छात्रों और शिक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे के बाद अभिभावकों की चिंता को देखते हुए एसआरएम वेल्किन स्कूल प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बस में सवार सभी विद्यार्थी पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्कूल प्रशासन ने तत्परता से की गई मदद के लिए उप-जिला अस्पताल सोपोर के स्टाफ, स्थानीय पुलिस, अभिभावकों और आम नागरिकों का आभार जताया है।