फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,snow sliding in keran

वाहन समेत बर्फ में दबे व्यक्ति को सेना ने बचाया

विज्ञापन
jammu kashmir news,snow sliding in keran
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के केरन इलाके में रविवार की शाम हिमस्खलन में गाड़ी समेत फंसे एक व्यक्ति को सेना ने अथक प्रयास के बाद सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सेना के अनुसार शाम पांच बजे त्रेहगाम से फोन पर सूचना मिली कि आदिल करीम लोन पटराव मेलयाल के बीच हिमस्खलन में फंस गया है। इस पर केरन में तैनात सेना के जवानों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। भारी बर्फ के बीच डेढ़ किलोमीटर के इलाके में तलाशी अभियान के बाद उसे वाहन के साथ बर्फ में दबा पाया गया। उसे निकालकर फरकियां में सेना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद कुपवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, साधना पास पर फंसे दो लोगों को सेना ने डेयर डेविल बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला। सेना के अनुसार रात आठ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि दो लोग चौकीबल के पास वाहन में फंस गए हैं। भारी बर्फबारी के बीच हिमस्खलन बचाव दल ने दोनों को महरी नाला के रास्ते बचाया। दोनों को साधना पास के पास सुरक्षित रखा गया है। सेना ने कहा कि तमाम चेतावनियों के बाद भी लोगों का चौकीबल टंगधार क्षेत्र में जाना सुरक्षाबलों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed