{"_id":"637d341a7d7d2019661fb279","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2728667179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आरकेएफसी और गोकुलम केरल में आई-लीग मैच रहा ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आरकेएफसी और गोकुलम केरल में आई-लीग मैच रहा ड्रॉ
विज्ञापन
श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) और गोकुलम केरल एफसी के बीच खेला गया आई लीग मैच मंगलवार को ड्रॉ रहा। सिंथेटिक टर्फ टीआरसी श्रीनगर में हीरो आई-लीग मैच 2022-2023 में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आरकेएफसी के मुख्य कोच मेहराजुद्दीन वडू ने कहा कि यह एक अच्छा खेल था। खिलाड़ियों ने अच्छा फुटबॉल खेला। उन्होंने मौके बनाए लेकिन दुर्भाग्य से हम उन्हें गोल में नहीं बदल सके। उन्होंने कहा कि गोकुलम केरल एक अच्छी टीम और डिफेंडिंग चैंपियन है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि खिलाड़ियों ने अपना शत प्रतिशत दिया जो हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है। वडू ने कहा कि कभी-कभी आप जीतते हैं, कभी-कभी आप हारते हैं या ड्रॉ के साथ समाप्त होते हैं लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि 28 नवंबर को होने वाले चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ अगले मैच में आरकेएफसी काफी बेहतर खेलेगा। वडू ने कहा, आई-लीग में हर टीम काफी प्रतिस्पर्धी है, इसलिए हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है।
वहीं गोकुलम केरल एफसी के कोच रिचर्ड टोवा ने कहा कि यह एक कठिन मैच था और दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कहा, आरकेएफसी एक अच्छी टीम है और वे घरेलू मैदान पर भी खेल रहे थे, इसलिए यह हमारे लिए आसान खेल नहीं था।