फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

लंबित कार्य समय पर पूरा करें अधिकारी : पोल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। संभागीय आयुक्त कश्मीर पीके पोल ने श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) की परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ एसएससीएल अतहर आमिर ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी। आर एंड बी, आई एंड एफसी और पर्यटन विभागों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को पेश किया गया। इनमें फ्लाईओवर के नीचे बचे हुए स्थान, सोनवर जंक्शन का विकास, कॉन्वेंट रोड का पुनर्निर्माण, बुलेवार्ड रोड राइट साइड फुटपाथ का विकास, एफसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल का निर्माण, नाला मार रोड का शहरी विकास, झेलम नदी के अलावा फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण, फ्रंट डेवलपमेंट, झेलम वाटर फ्रंट डेवलपमेंट और घाट, चिनार बाग का जीर्णोद्धार और मौजूदा मंदिरों का संरक्षण व रघुनाथ मंदिर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को परियोजनाओं के लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित मुख्य अभियंताओं को संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों का जायजा लेने और कार्यों की गति में तेजी लाने के लिए साइट का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को उपयोगिताओं के स्थानांतरण या बहाली कार्यों से संबंधित अनुमति के लिए एडीडीसी से संपर्क करने को कहा। इसके अलावा पोल ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभागीय विकास कार्यों को एसएससीएल के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए। परियोजनाओं को बार-बार नहीं बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed