{"_id":"634f0e528f9bb419f125083f","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu270512668","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कराएगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कराएगी चुनाव
विज्ञापन
श्रीनगर। पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कान्फ्रेंस (जेकेपीसी) ने मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की घोषणा की।
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान जेकेपीसी अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को अंतिम रूप देने और कराने के लिए एक चुनाव प्राधिकरण का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्राधिकरण में अध्यक्ष के रूप में सैयद बशारत बुखारी और सदस्य के रूप में मंसूर हुसैन सुहरावर्दी और मोहम्मद अशरफ मीर शामिल हैं। चुनाव प्राधिकरण बाद में पार्टी के संविधान के अनुसार चुनाव के कैलेंडर को अंतिम रूप देगा।