फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

परिवहन संकट दूर करने के लिए बागवानी क्षेत्र में मदद की जरूरत

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कश्मीर में बागवानी क्षेत्र में चुनौतियों के समाधान पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि परिवहन संकट के परिणामस्वरूप बागवानी क्षेत्र को मदद की सख्त जरूरत है। कम कीमत, अन्य संबद्ध मुद्दे, जिन्होंने उन लाखों लोगों की आजीविका को खतरे में डाल दिया है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

बैठक में घटिया कीटनाशकों और उर्वरकों की बिक्री, कीटनाशकों और पैकेजिंग पर उच्च जीएसटी दरों, कोल्ड स्टोरेज, फलों के आयात, अनुचित सड़क अवरोध जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। नेकां पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर फलों से लदे ट्रकों की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा सरकार की ओर से पर्याप्त उपायों के अभाव पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान उमर ने पार्टी मुख्यालय नवा-ए सुभा श्रीनगर में सोपोर निर्वाचन क्षेत्र की ब्लॉक कार्य समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed