फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

जेकेएचपीएमसी की सभी संपत्तियों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में जम्मू और कश्मीर बागवानी योजना और विपणन निगम (जेकेएचपीएमसी) की 38वीं और 39वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निगम की सभी संपत्तियों का बेहतर उपयोग करने का निर्देश दिया ताकि निगम को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाया जा सके।
विज्ञापन

सलाहकार ने निगम के प्रबंधन को निगम में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और सीएजी को समय पर प्रस्तुत करने के लिए सभी लंबित वर्षों का पूरा ऑडिट करने का निर्देश दिया। सलाहकार ने निगम के प्रबंधन से अपने शेयरधारकों के साथ-साथ फल उत्पादकों के साथ नियमित बातचीत और परामर्श करने का भी आग्रह किया ताकि निगम के सतत विकास के लिए आवश्यक तकनीकी हस्तक्षेप को अपनाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक जेकेएचपीएमसीए शफात सुल्तान ने निगम द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति और प्रगति रिपोर्ट दी। उन्होंने एजीएम को बताया कि जगीर सोपोर में खाद्य पैकेजिंग निर्माण इकाई और नरवाल जम्मू में आलू और प्याज के लिए 120 मीट्रिक टन एकीकृत पैक हाउस निगम द्वारा चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू, एपीडी में सचिव मोहम्मद अकबर वानी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed