{"_id":"62f41499635512375005a0f1","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu265760435","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर कमांडर हिलाल के पिता ने की तिरंगा रैली की अगुवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर कमांडर हिलाल के पिता ने की तिरंगा रैली की अगुवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के शरकावा गांव के लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व लश्कर आतंकी हिलाल अहमद शेख के पिता अब्दुल हमीद शेख ने किया।
एक छात्र से आतंकी कमांडर बना हिलाल अप्रैल 2022 तक बारामुला जिले में सक्रिय था जिसे मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादी के पिता ने अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए इस अभियान का नेतृत्व किया और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ का प्रचार किया।
अब्दुल हमीद शेख ने कहा कि आज हमने गांव में तिरंगा रैली इसलिए निकाली क्योंकि हमें अपने हिंदुस्तानी होने और अपने देश के तिरंगे पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसलिए हम भी खुशी और गर्व के साथ इस महोत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि आज के दिन हर घर और बस्ती में तिरंगा लहराया गया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे आतंकवाद का रास्ता छोड़ दें।