फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर कर रहा जम्मू-कश्मीर प्रशासन: महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर आरोप लगाया कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए वह लोगों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। कहा कि देशभक्ति स्वाभाविक रूप से आती है और इसे थोपा नहीं जा सकता। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 13 से 15 अगस्त तक नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मुफ्ती ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबिहाड़ा नगरपालिका के एक वाहन के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से एक सार्वजनिक घोषणा की जा रही है, जिसमें क्षेत्र के दुकानदारों से तिरंगा खरीदने के लिए प्रत्येक को 20 रुपये जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

महबूबा ने आगे लिखा कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर प्रशासन छात्रों, दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहा है। ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिस पर कब्जा करने की जरूरत है। मुफ्ती ने कहा कि देशभक्ति स्वाभाविक रूप से आती है और इसे थोपा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed