फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

थर्मल इमेजर, थ्रू-वॉल रडार नाइट विजन कैमरों से तलाश

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। रेस्क्यू ऑपरेशन में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियों के साथ सेना की इन्फैंट्री बटालियन की क्विक रिएक्शन टीमों को भी उतारा गया है। राष्ट्रीय राइफल सेक्टर की अतिरिक्त कंपनी और स्पेशल फोर्सेस की टीम के पास अत्याधुनिक उपकरण हैं, जो लापता लोगों की तलाश में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर, नाइट विजन उपकरणों के अलावा थ्रू वॉल रडार समेत रेस्क्यू डॉग स्क्वायड को भी अमरनाथ गुफा के पास खोज अभियान में लगाया गया है। मौसम की चुनौती के बावजूद शुक्रवार रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन को जारी रखा गया। थर्मल इमेजर मलबे में दबे लोगों का पता लगाने में मददगार साबित हो रहे हैं। हालांकि बड़ी चट्टानों और पत्थरों के बीच लापता लोगाें की तलाश बेहद चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन

---
अभियान में सेना, बीएसएफ
प्रशासन के हेलिकॉप्टर उतारे
शनिवार सुबह से ही सेना और बीएसएफ के हेलिकॉप्टर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। सेना के हेलिकॉप्टर से घायलों को नीलग्रार तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, बीएसएफ एयर विंग के एमआई-17 हेलिकॉप्टर को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में उतारा गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) बचाव अभियान में लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रूट बहाली में जुटे आईटीबीपी के जवान
आईटीबीपी के जवान पवित्र गुफा के निचले हिस्से से लेकर पंचतरणी तक रूट बहाल करने में जुट गए हैं। आईटीबीपी की रूट ओपनिंग और प्रोटेक्शन पार्टियाें को जल्द से जल्द रूट को सामान्य स्थिति में लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

---
मलबा हटने पर ही पता चलेगी
मृतकों की संख्या : एडीजीपी
अमरनाथ हादसा स्थल पर शनिवार को पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मलबे को साफ किया जा रहा है। मलबा हटने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों के खतरे को देखते हुए इस बार सभी यात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड दिए गए हैं। इससे जुड़ा डाटा भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed