फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

नूपुर समेत चार के खिलाफ शिकायत की जांच के आदेश

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा समेत चार के खिलाफ ईशनिंदा संबंधी शिकायत पर श्रीनगर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि जिनके खिलाफ शिकायत है, वे जम्मू-कश्मीर के नहीं हैं। लिहाजा सीआरपीसी की धारा 202 के तहत शिकायत का आधार पता करने के लिए जांच जरूरी है। कोर्ट ने एसएसपी श्रीनगर को 28 जुलाई 2022 तक जांच पूरी कर कोर्ट को अवगत करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहम्मद अशरफ भट ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा, पूर्व भाजपा नेता नवीन कुमार, टाइम्स नाऊ की संपादक नविका कुमार और कंप्लायंस अधिकारी कीर्तिमा मारावूर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी। शिकायतकर्ता के वकील एनए रोंगा की दलीलें सुनने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने आदेश में कहा कि एसएसपी जांच कर कोर्ट को बताएंगे कि क्या इस मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त आधार है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed