फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

घाटी से लगातार कश्मीरी पंडितों का पलायन है जारी, एक-एक कर निकल रहे हैं परिवार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याओं के बाद पैदा हुए दहशत के माहौल के बीच कश्मीरी पंडितों और हिंदू परिवारों का यहां से पलायन शुक्रवार को भी जारी रहा। घाटी के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित कश्मीरी पंडितों की कॉलोनियों से एक-एक कर परिवार जम्मू रवाना हो रहे हैं। हालांकि कॉलोनियों के बाहर सुरक्षाबलों की पर्याप्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन

श्रीनगर के इंदिरा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ही कुछ परिवार जम्मू के लिए रवाना हुए, जबकि कुछ ऐसे परिवार अभी यहां रुके हुए हैं जिनके बच्चे स्थानीय स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य का ध्यान भी रखना है। नाम न छापने की शर्त पर एक कश्मीरी पंडित ने बताया कि उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां स्थानीय स्कूल में पढ़ती हैं। आज वह स्कूल प्रबंधन से मिलने गए थे। उनसे ऑनलाइन कक्षाएं लगाने संबंधी चर्चा की। आशुतोष ने कहा कि यह मसला सुलझ जाए तो वो भी अपने परिवार के साथ जम्मू चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इलाके में उनके जैसे ही करीब 10-12 परिवार रह गए हैं जबकि बाकी जम्मू लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि लौटना तो है ही, क्योंकि यहां अब वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जान है तो जहान है।
विज्ञापन

इस बीच शेखपोरा बडगाम से भी करीब 30 प्रतिशत परिवार छोड़कर जा चुके हैं। बाकी जो बचे हैं वो भी जल्द लौटेंगे लेकिन उनके भी ऐसे ही कुछ मसले हैं। एक वायरल वीडियो में यह साफ़ देखने को मिला कि कुछ परिवार अपने बच्चों को लेकर स्कूल प्रबंधन से मिलने गए थे जिसके लिए उन्हें जिला पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी। सूत्रों के मुताबिक यही हाल अन्य जिलों का भी है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन में 90 प्रतिशत परिवार लौट चुके हैं, वेसु में 20 प्रतिक्षत, गांदरबल में 40 प्रतिशत, बारामुला से 60 प्रतिशत जबकि कुपवाड़ा तो लगभग खाली हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सुरक्षा कारणों से नवयुग टनल पर नहीं हुआ जुटान
कश्मीरी पंडित माइनॉरिटी फोरम की तरफ से क़श्मीरी पंडितों को काजीगुंड के नवयुग टनल पर एकत्रित होने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते एकत्रित नहीं होने दिए। इस बीच जहां-जहां कश्मीरी पंडितों की कॉलोनियां हैं वहां सुरक्षाबल लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पंडित कर्मचारियों को एक-एक कर छोड़ा जा रहा है, लेकिन समूह में निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

----------
13 कर्मियों को घर के नजदीक किया नियुक्त
इस बीच पता चला है कि चीफ एकाउंट्स अफसर डिस्ट्रिक्ट फंड ऑफिस में नए नियुक्त किए गए 131 असिस्टेंट कम्पाइलर को भी उनके घरों के नजदीक नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed