फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

शहीद मुदस्सिर जैसे सपूत पाकर देश धन्य है : एलजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को शहीद पुलिसकर्मी मुदस्सिर शेख के घर पहुंचे। उन्होंने मुदस्सिर के परिवार से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों से संवेदना व्यक्त की। एलजी मनोज सिन्हा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, मुदस्सिर जैसे सपूत पाकर देश धन्य है। उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार, एसएसपी बारामुला रईस मोहम्मद भट, एसडीएम हरविंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बता दें, बुधवार को बारामुला जिले के करीरी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। इस दौरान पुलिसकर्मी मुदस्सिर अहमद शहीद हो गए थे। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मुदस्सिर एडवांस पार्टी में था, जिन्होंने आतंकियों को चुनौती और शहीद होने से पहले एक आतंकवादी को मार गिराया। मुदस्सिर के अंदाज के लिए उसके साथी उसे ‘बिंदास मुदस्सिर’ के नाम से पुकारते थे और जब उसका जनाजा उठा तो वही साथी उस बिंदास को याद कर फूट फूटकर रोए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed