फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सरकार के घाटी में सामान्य स्थिति के दावे खोखले

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाई गई टीवी कलाकार अमरीन भट के आवास पर शोक संतप्त परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त करने के लिए पहुंचे। महबूबा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से बीजेपी सरकार सुरक्षा और मजहबी चश्मे से स्थिति को देख रही है, उन्हें लगता है कि अगर मुसलमान मारे जा रहे हैं तो उन्हें रहने दें। वहीं उमर ने कहा कि कश्मीर घाटी की स्थिति उस समय की तुलना में बदतर हो गई है जब हमारी सरकार ने श्रीनगर, गांदरबल और बडगाम जैसे क्षेत्रों से आतंकवाद को लगभग खत्म कर दिया था। दोनों नेताओं ने आतंकवादियों द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण हत्या की निंदा की और कहा कि जो सामान्य स्थिति के दावे सरकार कर रही है वो खोखले हैं।
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने अमरीन भट की हत्या की निंदा करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा को कश्मीर में अस्थिर स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीति ने कश्मीर में स्थिति को और खराब कर दिया है और वे प्रचार कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ ठीक है। महबूबा ने कहा कि कश्मीर में हालात बदतर हैं, हर रोज निर्दोष मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो दबाव की नीति अपनाई जा रही है कश्मीर में उससे आए दिन हालात बद से बदतर हो रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने अमरीन भट की हत्या के लिए जिम्मेदार लश्कर के दो आतंकवादियों को मारने के पुलिस के दावे पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह वास्तव में हर बार भ्रमित करने वाला होता है। जब भी किसी की हत्या की जाती है तो अक्सर यह कहा जाता है कि 12 घंटे के भीतर उन्हें मार गिराया जो जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी आते हैं और गोली मारकर चले जाते है : उमर
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीवी कलाकार अमरीन भट के परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि कश्मीर घाटी की स्थिति उस समय की तुलना में बदतर हो गई है। आतंकवादी अपनी मर्जी से कहीं भी हमला कर रहे हैं और सरकार उन्हें रोकने में असमर्थ है। उमर ने कहा, लोग डर महसूस कर रहे हैं क्योंकि कोई भी सुरक्षित नहीं है, आतंकवादी आते हैं और एक महिला को उसके आवास के दरवाजे पर गोली मार देते हैं, यहां तक कि एक बच्चे को भी गोली मार दी गई। श्रीनगर में हुई घटना में एक ऑफ ड्यूटी सिपाही और उसकी बेटी पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed