फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सरकार सुविधाएं मुहैया कराने को प्रतिबद्ध - मिश्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
अनंतनाग। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि घाटी को अविस्मरणीय लैंडस्केप तथा बेहतर सुंदरता की सौगात मिली है। केंद्र सरकार सभी नागरिकों को नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संविधान ने 18 साल से ऊपर के लोगों को सशक्त बनाया है ताकि वह वोट के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें। यह हर लोगों की जिम्मेदारी है कि वह अपने अधिकारों का बेहतर इस्तेमाल करे। वह जनपहुंच कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को अनंतनाग में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता प्राप्त करना लक्ष्य है, बल्कि युवाओं को खेल में भी बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी प्रतिभाओं का वैश्विक स्तर पर लोहा मनवा सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत तथा समर्पण के साथ काम करने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि सरकार उन्हें बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री ने दक्षिण कश्मीर के 140 स्कूलों को कंप्यूटर प्रदान किए। इसके साथ ही खेल किट का भी वितरण किया। उन्होंने बिजबिहाड़ा में टाउन हॉल व नगर समिति कार्यालय की ई आधारशिला रखी। इस पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे 18 महीने में पूरा किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग, बिजली भिाग की विभिन्न योजनाओं का भी शुभारंभ किया। पहलगाम में आयुष स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर समस्याएं रखीं। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का समग्र विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। यह समाज के सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह भावी पीढ़ियों तथा राष्ट्र निर्माताओं को समग्र सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed