फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सेना प्रमुख ने दूसरे दिन भी एलओसी पर सुरक्षा जांची

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दौरे के दूसरे दिन रविवार को भी एलओसी के अग्रिम इलाके में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठ को हर हाल में रोकने तथा दुश्मनों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बर्फ पिघलने के बाद अब घुसपैठ की कोशिशों में तेजी आएगी, जिसे हर हाल में नाकाम बनाना है। सेना प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने बारामुला में सुरक्षा व्यवस्था जांची थी।
विज्ञापन

एलओसी पर पहुंचे सेना प्रमुख को स्थानीय कमांडरों ने ऑपरेशन तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पूरी एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गश्त भी बढ़ाई गई है ताकि किसी भी नापाक हरकत को विफल किया जा सके। सेना प्रमुख ने जवानों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि विषम परिस्थितियों में भी उनका मनोबल ऊंचा है, जिसकी वजह से दुश्मनों नापाक हरकत करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उनके साथ चिनार कोर कमांडर एडीएस औजला भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed