फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कश्मीरी पंडित राहुल की हत्या के विरोध में भाजपा ने निकाला मार्च

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी की कश्मीर इकाई ने शनिवार को कश्मीरी पंडित राहुल भट की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में रोष मार्च निकाला। यह मार्च श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पार्टी मुख्यालय से निकाला गया। इस दौरान मांग की गई कि राहुल के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मार्च की अध्यक्षता भाजपा के सीनियर नेता अल्ताफ ठाकुर कर रहे थे। इसके अलावा भाजपा के कश्मीर के मीडिया प्रभारी मंज़ूर भट समेत कई अन्य नेताओं और सैकड़ों कार्यकताओं ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

भाजपा के मीडिया प्रभारी मंज़ूर भट ने कहा, इस हत्या की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। घाटी में जिस तरह से सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की कमर तोड़ी है, उसके चलते उनमें हताशा है। इसलिए वे लोग आसान लक्ष्य को निशाना बना रहे हैं। उनका मकसद कश्मीर में हिंसा को भड़काना है।
विज्ञापन

भट ने कहा कि वो देश वासियों को और कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों से अपील करते हैं कि इस घड़ी में हम सबको एकजुट होना पड़ेगा। 70 वर्षों से जम्मू कश्मीर आतंकवाद से जूझ रहा है। हमें एकजुट होकर इसका सामना करना पड़ेगा। कश्मीरी पंडितों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और प्रदेश प्रशासन समेत भाजपा के खिलाफ नारेबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भट ने कहा कि लोकतंत्र में हर कोई अपने गुस्से का इजहार करने का हक रखता है। उन्होंने कहा कि यहां बात आतंकवाद की है जो पाकिस्तान द्वारा फैलाया जा रहा है, उससे हमें लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज का माहौल कांग्रेस की देन
मंजूर भट ने कहा कि यह जो आज माहौल है सब कांग्रेस की देन है और जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाली है तब से सुधार आना शुरू हुआ है। आतंकवाद के खिलाफ नकेल कसी गई है, पत्थरबाजी बंद हो गई। इसी का नतीजा है कि काफी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। भट ने कहा कि थोड़ा और सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है ताकि आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed