फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कश्मीरी पंडित महिला की अर्थी को मुसलमानों ने दिया कंधा

विज्ञापन
jammu kashmir news
कुलगाम। बडगाम जिले में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या के बाद जहां कश्मीर तनाव की चपेट में है, वहीं मुसलमानों ने आगे बढ़कर भाईचारे और सद्भाव की मिसाल पेश की है। मुस्लिम समुदाय ने कुलगाम जिले के वाईके पोरा में 80 वर्षीय कश्मीरी पंडित महिला दुलारी भट के निधन के बाद उसकी अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार में भी भाग लिया।
विज्ञापन

वाईके पोरा की 80 वर्षीय पंडित महिला दुलारी भट अनंतनाग के मट्टन में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। जहां उसकी हालत बिगड़ गई और निधन हो गया। महिला के शव को पैतृक गांव वाईके पोरा लाया गया, जहां सैकड़ों मुसलमान विशेषकर पड़ोसी और स्थानीय लोगों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे दशकों से एक साथ रह रहे हैं। कश्मीरी पंडित महिला अच्छी इंसान थी। हर त्योहार पर मुसलिम समुदाय के घर जाती थी। इसलिए हमने भी अंतिम संस्कार में अपनों की तरह भाग लेकर अपना कर्त्तव्य निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने अच्छा दोस्त खो दिया : साजा बानो
स्थानीय अल्ताफ अहमद ने कहा, दुलारी भट ने अपना अधिकतर समय स्थानीय लोगों के साथ पैतृक गांव वाईके पोरा में बिताया है। दुलारी की सहेली साजा बानो ने कहा कि दुलारी उसकी करीबी दोस्त थी और वे एक साथ दिन बिताते थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। मेरे लिए तो यह व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि मैंने अपना अच्छा दोस्त खो दिया है। दुलारी के पुत्र सुभाष भट ने कहा कि वे क्षेत्र के मुसलमानों के शुक्रगुजार हैं जो दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। हम एक साथ रह रहे हैं। हमारे पिता 90 के दशक में मारे गए थे, लेकिन हम कश्मीर से नहीं भागे। तब से हम इलाके के मुसलमानों के साथ रह रहे हैं, जो इस दुख की घड़ी में हमारे साथ हैं।

इलाके के मुसलमान हमारे साथ खड़े हैं : भट
दुलारी के एक रिश्तेदार चुन्नी लाल भट ने वाई के पोरा के मुसलमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कश्मीर सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे का सबसे अच्छा उदाहरण है और पंडित और मुसलमान एक महान और मजबूत बंधन साझा करते हैं जो दशकों से है। आज इलाके के मुसलमान हमारे साथ खड़े हैं और दुलारी के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुसलमान और पंडित एक दूसरे के बिना अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed