फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

लद्दाख में स्कूली शिक्षा सुधारने में केंद्र करेगा मदद

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह/जम्मू। लद्दाख के सभी सरकारी स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद अब केंद्र के सहयोग से स्कूली शिक्षा को और बेहतर किया जाएगा। लद्दाख के उप राज्यपाल आरके माथुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। लद्दाख प्रशासन के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हो गए हैं। अब लद्दाख में स्कूली शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के लिए केंद्र से सहयोग लिया जाएगा। इससे जुड़े कई विषयों पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की गई। वहीं, एलजी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए वन क्लीयरेंस पर आभार जताया।
विज्ञापन

---
लद्दाख में एनआईओएस खोलेगा कार्यालय
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओवन स्कूलिंग (एनआईओएस) लद्दाख में अपना कार्यालय खोलेगा। एलजी आरके माथुर ने नई दिल्ली में संस्थान की अध्यक्ष प्रो. सरोज शर्मा से मुलाकात कर लद्दाख में ओपन स्कूलिंग क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि संस्थान लद्दाख में कार्यालय खोलकर तमाम संभावनाओं पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed