फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सरपंच पर आतंकी हमले की दलों ने की निंदा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कुलगाम में सरपंच शब्बीर अहमद मीर की आतंकियों की ओर से की गई हत्या की विभिन्न राजनीतिक दलों ने निंदा की है। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरपंच की लक्षित हत्या से स्तब्ध हूं। राजनीतिक कार्यकर्ता मारे जाते हैं, हम शोक व्यक्त करते हैं, जीवन चलता है और फि र वही होता है। दुख की बात है कि कुछ भी नहीं बदलता है। काश उनकी मृत्यु आखिरी होती लेकिन दुख की बात है कि ऐसा नहीं होगा। सुरक्षित होटल में रखे जाने पर कहा कि यह सुरक्षा की स्थिति के बारे में बताता है कि पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षित होटल में रखने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन

पीपुल्स कांफ्रें स के प्रमुख सज्जाद लोन ने ट्वीट किया कि यह चिंताजनक है कि भय फैलाने के लिए जनप्रतिनिधियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि मीर पर हमला कायरता का कार्य था। यह लोकतंत्र पर हमला है और इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कहा कि सरपंच पर कायराना, अमानवीय हमले से बेहद दुखी हूं। मैं एक जमीनी स्तर के राजनीतिक कार्यकर्ता पर हुए इस आतंकी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed