{"_id":"6213f2878e9a903be16481a7","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2543119176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नौकरी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण व दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़ित के पति और मुख्य आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। अनंतनाग जिले में यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। 23 वर्षीय पीड़ित और उसकी मां ने कोर्ट में कहा कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। इस पर कोर्ट ने फौरन एफआईआर के आदेश जारी किए। कोर्ट आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे आंगनबाड़ी में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। वह पति के साथ भाजपा नेता मोहम्मद सादिक खान से मिलने गई। भाजपा नेता ने उसे किसी दूसरी जगह बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने कहा कि जब उसने इसे लेकर पति को बताया तो उसे कहा गया कि इस मामले में चुप रहकर ही नौकरी मिलेगी। वहीं, मोहम्मद सादिक खान ने इसके बाद भी उसका यौन शोषण जारी रखा। आखिरकार उसे अपनी मां से बात साझा करनी पड़ी। पुलिस से शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होने पर वे कोर्ट के समक्ष पेश हुईं हैं। कोर्ट ने पाया कि मां और बेटी दोनों की ओर से संगीन आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को फौरन एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जाता है। पीड़ित के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करवाए गए हैं।