{"_id":"620d5c76d892c153d642441a","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu253984387","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोकरनाग में बहते नदी के बीच बन गया गड्ढा, आगे की धारा सूखी, प्रशासन ने नाले के पास जाने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोकरनाग में बहते नदी के बीच बन गया गड्ढा, आगे की धारा सूखी, प्रशासन ने नाले के पास जाने पर लगाई रोक
Thu, 17 Feb 2022 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग
संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:50 AM IST
सार
कोकरनाग में बहने वाले ब्रेंगी नाले के बीचों बीच एक रहस्यमयी गड्ढा बन गया है। चार दिन पहले बने इस गड्ढे में सारा पानी गिरने से आगे की धारा सूख गई है।
विज्ञापन
कोकरनाग में नदी के बीच बना गड्ढा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कोकरनाग इलाके में बहने वाले ब्रेंगी नाले के बीचोबीच एक रहस्यमयी गड्ढा (सिंक होल) बन गया है। जिसमें नाले का सारा पानी गिर रहा है। चार दिन पहले बने इस गड्ढे में नाले का सारा पानी गिरने से आगे की धारा सूख गई है।
विज्ञापन
इस रहस्यमय गड्ढे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए नाले के आसपास धारा 144 लागू कर दी है। लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ब्रेंगी नाले में बड़ी संख्या में मछलियां मौजूद हैं, जिन्हें संबंधित विभाग की ओर से निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके कारण भी वहां लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भूस्खलन का खतरा देखते हुए लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
आसपास जाने वालों को रोकने के लिए भारी पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। अभी तक बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के इंजीनियर इसका उपाय खोजने में लगे हुए हैं।