{"_id":"620ab62fdabaef075e38e09f","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu253848240","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सुरक्षा कारणों से फारूक अब्दुल्ला को घर से निकलने पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सुरक्षा कारणों से फारूक अब्दुल्ला को घर से निकलने पर रोका
Tue, 15 Feb 2022 12:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:18 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सुरक्षा कारणों से सोमवार को श्रीनगर स्थित आवास छोड़ने से सुरक्षाबलों ने रोक दिया। उनकी पार्टी ने इस पर अपत्ति जताई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सुरक्षा कारणों से सोमवार को श्रीनगर स्थित आवास छोड़ने से सुरक्षाबलों ने रोक दिया। इसके बाद उन्होंने इस पर कड़ा विरोध जताया।
नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला सोमवार को सड़क मार्ग से जम्मू जाने वाले थे। इस बारे में पांच दिन पहले संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गई थी। तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से मौजूदा लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला दोपहर में अपने घर से बाहर निकलने में कामयाब रहे। बाद में सुरक्षा दल के समझाने पर पुलिस वाहन में घर लौट आए। पुलिस अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पुलवामा हमले की बरसी के दिन किसी भी अतिविशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को मूवमेंट न तरने की सलाह दी जाती है।