फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

योगी आदित्य नाथ पर उमर ने कसा तंज

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के उत्तर प्रदेश को कश्मीर बनने में देर नहीं लगने संबंधी बयान पर तंज कसा है। योगी ने कहा था कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापस नहीं लौटती है तो राज्य को कश्मीर, केरल या पश्चिम बंगाल बनने में वक्त नहीं लगेगा। वह उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव की पूर्व संध्या पर ट्विटर पर पोस्ट किए गए छह मिनट के वीडियो में दिए गए योगी के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि आपको भाग्यशाली होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में गरीबी कम है, मानव विकास सूचकांक बेहतर है, अपराध कम है और उत्तर प्रदेश के मुकाबले जीवन स्तर बेहतर है। कमी सिर्फ पिछले तीन-चार साल में सुशासन में आई है। यह अस्थायी परिघटना है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें चिंता है कि भाजपा नीत सरकार ने जिन दंगों और अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी हैए उससे इन गतिविधियों में लिप्त तत्वों में कुलबुलाहट होने लगी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी धमकी दे रहे हैं। मतदाताओं से अपील में आदित्यनाथ ने कहा था कि सतर्क रहें। अगर आप यह समय गंवा देंगे तो पांच साल में की गई सभी कोशिशें बेकार हो जाएंगी और उत्तर प्रदेश को कश्मीर, केरल या पश्चिम बंगाल बनने में जरा भी वक्त नहीं लगेगा। यह वोट आपको बिना डर के जीवन जीने की गारंटी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed