फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

अफजल गुरू और भट की बरसी पर घाटी में हाई अलर्ट

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु और मकबूल भट की बरसी को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। घाटी में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को पता चला है कि इस अवसर पर आतंकी हमला कर सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष 9 और 11 फरवरी को अफजल गुरु और मकबूल भट की बरसी होती है। पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए जाते हैं क्योंकि सूचना होती है कि आतंकी ऐसे अवसरों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकते हैं। इस साल भी पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अलर्ट के बाद श्रीनगर शहर में जगह जगह पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त नाके लगाए गए हैं। मोबाइल चेक पॉइंट्स भी स्थापित किये गए हैं और हर संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है। ऐसी ही सुरक्षा व्यवस्था घाटी के लगभग सभी जिलों में की गई है। बता दें कि अलगाववादियों ने पहले ही 9 और 11 फरवरी को बंद का आह्वान किया है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक ट्वीट में ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मस्सर्रत आलम की ओर से कश्मीरियों को बंद का समर्थन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed