फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

परिसीमन रिपोर्ट को लेकर कोई हैरानी नहीं : महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पीडीपी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, परिसीमन रिपोर्ट को लेकर हमें कोई हैरानी नहीं है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए महबूबा ने कहा, परिसीमन आयोग भाजपा का एजेंडा आगे चलाने के लिए बना है। उन्हें संविधान का कोई भी सम्मान नहीं है, सब कुछ तहस नहस करके रखा है। इनकी कोशिश है कि भाजपा के निर्वाचन क्षेत्र को मजबूत किया जाए। बहुसंख्यक समुदाय के अधिकार छीनने की कोशिश की गई है। इस तरह से निर्वाचन क्षेत्र तय किए हैं कि कई जगहों पर हमारे वोट डालने या न डालने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जम्मू-कश्मीर के अंदर ही नहीं पूरे मुल्क के अंदर गोडसे का एजेंडा चला रही है। गोडसे के एजेंडे के तहत मुसलमानों और हिंदुओं को अलग किया जा रहा है। अपनी जमात को सशक्त कर और मजबूत किया जा रहा है। यह कभी भी कबूल नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में महबूबा ने कहा कि 13 फरवरी के बजाय 23 फरवरी को पीएजीडी की बैठक बुलाई गई है जिसमें इस सब पर चर्चा की जाएगी। यह सरकार केवल एक तानाशाही सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed