फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir police to be file charge sheet soon in Srinagar acid attack case

तेजाब हमला केस: पुलिस जल्द तीन आरोपियों के खिलाफ दायर करेगी चार्जशीट

Tue, 08 Feb 2022 01:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 08 Feb 2022 01:34 PM IST
सार

श्रीनगर में युवती पर तेजाब हमले के मामले में पुलिस जल्द ही तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी। वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके लिए जांच पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
jammu kashmir police to be file charge sheet soon in Srinagar acid attack case
श्रीनगर पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस पीआरओ

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस जल्द ही श्रीनगर में युवती पर तेजाब हमले के मामले में एक किशोर सहित तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करेगी। पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने कहा, पीड़िता को सोमवार को विशेष इलाज के लिए चेन्नई के नेत्र अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया है , जो एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में मदद करेगा।  विजय कुमार ने बताया कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और हम जल्द ही इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर प्रक्रिया पूरी करेंगे।  आईजी ने लड़कियों और उनके माता-पिता से अपील की कि अगर कोई उनका पीछा कर रहा है या परेशान कर रहा है तो समय पर पुलिस को सूचित करें। 
विज्ञापन


शादी से इनकार करने पर वारदात को दिया अंजाम
बता दें कि शादी से इनकार करने पर 1 फरवरी को 24 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक दिया गया था। घटना की जांच की अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी श्रीनगर राकेश बलवाल ने कहा, हमें घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई। पीड़िता ने पुलिस बयान में आरोपी द्वारा पहने गए कपड़ों की जानकारी दी थी। पुलिस की एक टीम आरोपी के आवास पर पहुंची और वह कपड़े ढूंढ निकाले, जिन्हें आरोपी बेड के पीछे छुपा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पहला कहा था, इनवर्टर की बैटरी से निकाला था तेजाब
आईजी ने बताया कि शुरू में मुख्य आरोपी ने सल्फ्यूरिक एसिड की खरीद पर पुलिस को बेतुके जवाब दिए थे। जिस दुकान से तेजाब खरीदा गया था, उसे पुलिस ने सील कर दिया। एसएसपी ने कहा, शुरुआत में मुख्य आरोपी ने तेजाब की खरीद पर गुमराह करने की कोशिश की। 

आरोपी ने पहले कहा कि उसने इसे घर की इन्वर्टर की बैटरी से तेजाब निकाला था, लेकिन उसके आवास पर की गई जांच ने इस दावे को नकार दिया। आखिरकार, उसने दोस्त का नाम भी बताया जो एक दुकान पर मरम्मत का काम करता था। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने इलाके के आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज हासिल किए हैं।


भाजपा नेताओं ने की पीड़िता से मुलाकात की
चेन्नई रवाना होने से पहले भाजपा नेताओं ने सोमवार को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। मुलाकात करने वालों में भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रभारी रेखा शर्मा, डीडीसी सदस्य डॉ फरीदा खान, एडवोकेट मिन्हा भट और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed