{"_id":"61eb17d36506bd5ca2271816","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2523576107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल में एलओसी के पास ग्रामीण बना रहे कृत्रिम ग्लेशियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल में एलओसी के पास ग्रामीण बना रहे कृत्रिम ग्लेशियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह/जम्मू। पहाड़ों पर बर्फबारी से बनने वाले ग्लेशियर साल भर नदियों को पानी देते हैं। इसी प्राकृतिक क्रम का अनुसरण कर लद्दाख के ग्रामीण इन दिनों कृत्रिम ग्लेशियर बना रहे हैं। अत्यधिक सर्दी के सीजन में इस समय लद्दाख के कई गांवों में स्तूप के आकार के कृत्रिम ग्लेशियर बनाए जा रहे हैं। इन्हीं गांवों में भारत-पाकिस्तान एलओसी से बिल्कुल सटा हुंदरमान ब्रोक गांव भी शामिल है।
ग्रामीणों की एक टोली ने पहाड़ की ढलान पर पानी का फव्वारा लगाया है, जिससे पानी की फुहार नीचे गिरते ही बर्फ बन रही है। एक ग्रामीण ने बताया कि गांव में तैयार किए जा रहे कृत्रिम ग्लेशियर की सामने से ऊंचाई 50 फुट के करीब है, जबकि पहाड़ से लगते छोर से यह कृत्रिम ग्लेशियर तीस फुट ऊंचा है। फव्वारे से लगातार पानी की फुहार चल रही है, जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। यह सारा पानी स्तूप के आकार का कृत्रिम ग्लेशियर बना रहा है। यह पानी का भंडार है, जो गरमी के सीजन में पिघलकर ग्रामीणों को खासकर सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि थ्री ईडियट फिल्म में रेंचो पात्र के असली किरदार सोनम वांगचुक की संस्था हर साल कृत्रिम ग्लेशियर की स्पर्धा भी करवाती है। कृत्रिम ग्लेशियर के लिए सोनम ने ही अभियान चलाया था, जिसे अब लद्दाख के कई गांवों में हर साल सर्दी के सीजन की महत्वपूर्ण गतिविधि के रूप में लिया जाता है।