फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सैन्य कमांडर जोशी और पांडे ने अनंतनाग-काजीगुंड ट्रेन में किया सफर

विज्ञापन
jammu kashmir news
अनंतनाग। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी ने बुधवार को चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के साथ अनंतनाग रेलवे स्टेशन का आकस्मिक जायजा लिया। इतना ही नहीं दोनों वरिष्ठ कमांडरों ने ट्रेन से अनंतनाग से काजीगुंड जा रहे स्थानीय लोगों को हैरत में डालते हुए उनके साथ यात्रा की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने यात्रियों व रेल कर्मचारियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सेना के दोनों वरिष्ठ अधिकारी अन्य अफसरों के साथ बुधवार को सुबह 11.15 बजे अचानक अनंतनाग रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
वहां लोगों और रेलवे कर्मचारियों से बात की। इसके बाद काजीगुंड जा रही ट्रेन में सवार हो गए। सामान्य यात्रियों की तरह उन्होंने रेल में सफर कर रहे लोगों से बातचीत की। एक जगह उत्तरी कमान प्रमुख जोशी एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर दुलार करते भी नजर आए। इस दौरान यात्री इन वरिष्ठ अफसरों को अपने साथ देख हैरत में दिखाई दिए।
विज्ञापन

------
कारगिल तक बाइक रैली का किया था नेतृत्व
ले. जनरल जोशी जनता के बीच कभी भी पहुंच जाते हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में कश्मीर घाटी के माध्यम से कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए उधमपुर से कारगिल तक एक मोटर बाइक रैली का नेतृत्व भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed