फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

बडगाम में लगातार दूसरे दिन दो आतंकी मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
बडगाम। स्थानीय पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चंडूरा इलाके से लश्कर के दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो ग्रेनेड, दो एके राइफल की मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। इससे पहले वीरवार को भी मागाम इलाके से दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक सूचना के आधार पर बडगाम जिला पुलिस, सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन ने चंडूरा इलाके में कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए मददगारों की शिनाख्त मागरे मोहल्ला निवासी इमरान मजीद मागरे तथा आकिब अमीन के रूप में हुई है। उनके कब्जे से लश्कर-ए-ताइबा के संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी मददगार लश्कर-ए-ताइबा के कमांडरों के संपर्क में थे और मोचवा, क्रालपोरा, चटरगाम, सथसू, नौगाम, चडूरा और अन्य क्षेत्रों में हथियारों और गोला-बारूद की रसद, आश्रय, परिवहन आदि की सुविधा उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने चंडूरा में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed