फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सरकारी कर्मचारियों को जानबूझकर बर्खास्त कर रही सरकार : महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को भारत सरकार अपने फरमानों द्वारा जानबूझकर तंग कर रही है। महबूबा मुफ्ती ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर किए गए ट्वीट में लिखा, भारत सरकार के फरमानों का कोई अंत नहीं है। रोजगार पैदा करने के लिए भारत सरकार के लंबे दावों के विपरीत वे जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहे हैं, जबकि वह जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी नौकरियों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

महबूबा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि जम्मू-कश्मीर में सब ठीक है और वहीं दूसरी तरफ सरकार कश्मीरियों के पीछे पड़ी हुई है। आतंकियों के साथ संबंध कश्मीरियों को बेदखल करने और अपमानित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक नया बहाना है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में छह कर्मचारियों को आतंकियों के साथ संबंध रखने और ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। प्रशासन के इसी कदम पर महबूबा मुफ्ती ने रोष व्यक्त करते हुए यह ट्वीट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed