फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सियाचिन के 19 गांवों में पहुंची प्रदूषण रहित बिजली

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू/लेह। लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनाने की कवायद के तहत सियाचिन क्षेत्र के 19 गांवों में पहली बार प्रदूषण रहित बिजली पहुंची है। इससे पहले इन सभी गांवों में बल्ब और अन्य विद्युत उपकरणों को डीजल जनरेटर के सहारे चलाया जा रहा था। 11 केवी लाइन से 450 किलोवाट क्षमता के चमशेन माइक्रो हाइडल प्रोजेक्ट से बिजली की आपूर्ति करवाई गई है।
विज्ञापन

चमशेन परियोजना नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से वित्त पोषित प्रोजेक्ट है। लद्दाख रिन्यूएबल एनर्जी इनीशिएटिव (एलआरईआई) इस परियोजना को चला रही है। सियाचिन के गांव चमशेन, कुरी, चरासा, बुरमा, पिंचिमिक, हसारा, क्यागर, सुमूर, लकजुंग, तिरिथ, त्याकक्षा, पनामिक, तिरिशा, हरग्याम, फुकपोछे, कोबत, एयी, अरानू और ससोमा में बिजली की जरूरत को डीजी सेट पूरा कर रहे थे। इससे प्रदूषण हो रहा था। लद्दाख के विद्युत सचिव रविंदर कुमार ने बताया कि सियाचिन के 19 गांवों में पनबिजली ऊर्जा पहुंचने से अब एक 250 और दो 160 केवीए क्षमता के डीजी सेट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पनबिजली परियोजना की जो बिजली अतिरिक्त बचेगी, उसे अग्रिम इलाकों में तैनात सेना को सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

---
घरों में सौर ऊर्जा उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर
उप राज्यपाल आरके माथुर के सलाहकार उमंग नरूला ने लद्दाख के घरों में सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरणाें के इस्तेमाल पर जोर दिया है। कार्बन न्यूट्रल लद्दाख को लेकर प्रयासों को लेकर बैठक में नरूला ने कहा कि लोगाें के सहयोग से ही प्रदेश को कार्बन न्यूट्रल बनाया जा सकेगा। केंद्र सरकार इस उद्देश्य को पूरा करवाने को लेकर गंभीर है। नीति आयोग द्वारा नामित संस्था लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि फसलों और चरागाहों के क्षेत्र वातावरण में मौजूद कार्बन को सोखने में सहायक होते हैं। ऐसे में इन क्षेत्राें का विस्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed