{"_id":"60aeb1698ebc3eff521e36c6","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2360551121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल और द्रास में रैंडम टेस्टिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल और द्रास में रैंडम टेस्टिंग शुरू
विज्ञापन
श्रीनगर। लद्दाख के कारगिल में कोरोना संक्रमण के बढ़त मामलों को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने कारगिल और द्रास में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर मजदूरों, दुकानदारों और दफ्तरों में आने-जाने वाले लोगों की स्पॉट टेस्टिंग कर रहे हैं।
कारगिल के जिला उपायुक्त संतोष सुखादेवे का कहना है कि जोजिला पास के खुलने के बाद से कारगिल और द्रास में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि प्रशासन ने आने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग के लिए मीनामर्ग के पास टेस्टिंग सुविधा बढ़ाई है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ संक्रमण के मामले सामने आये हैं। इसलिए टेस्टिंग में और तेजी लाई गई है।
बता दें कि 16 मई को कारगिल में एक प्रवासी कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई थी। यह कारगिल में नवंबर 2020 के बाद होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद प्रशासन ने कारगिल और द्रास में रहने वाले लोगों की मास टेस्टिंग के लिए विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अब कारगिल और द्रास में दुकानदारों और आम लोगों की टेस्टिंग शुरू की है। इसको लेकर प्रशासन का कहना है कि हालांकि कारगिल में 85 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है लेकिन फिर भी वह कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।
विज्ञापन
लद्दाख में 24 घंटे में एक की मौत, 278 नए मामले
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में लद्दाख में कोरोना संक्रमण से एक की मौत हो गई, जबकि 278 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 259 लेह में जबकि 19 कारगिल में हैं। इसके अलावा 1 मौत के साथ अब तक का कुल मौतों का आंकड़ा 179 पहुंच गया है जिसमें से लेह में 131 और कारगिल में 48 मौतें हुई हैं, जबकि 16 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं।