फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,politcal news

जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष परवेज पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल

विज्ञापन
jammu kashmir news,politcal news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद नेंगरू वीरवार को पार्टी प्रमुख सज्जाद गनी लोन की उपस्थिति में पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल हो गए। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेंगरू को सरकार ने 2019 में बैंक के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।
विज्ञापन

नेंगरू का स्वागत करते हुए पार्टी अध्यक्ष लोन ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के उत्थान के लिए पार्टी के आर्थिक एजेंडे को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनका एक शानदार बैंकिंग करियर रहा है और वह एक व्यावहारिक नेता हैं जो नीचे से उठकर ऊपर तक आए हैं। हमने देखा कि बैंकिंग उद्योग में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच नेंगरू ने अध्यक्ष और सीईओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जेके बैंक के वित्तीय हालात को बदल दिया। वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए पीपुल्स कांफ्रेंस के एजेंडे को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नेंगरू ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए लोन के विचारों, दृष्टि और ईमानदार जिजीविषा से प्रेरित थे। मुझे कई दशकों तक पेशेवर तौर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों और प्रमुख संस्थानों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। अब मेरी इच्छा है कि मैं जनता की सेवा कर जम्मू-कश्मीर के बदलाव के लिए समावेशी राजनीतिक और आर्थिक संस्थानों के निर्माण में योगदान दूं। हम राजनीतिक और आर्थिक रूप से भारी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि हम जम्मू-कश्मीर में स्थायी सामाजिक-आर्थिक विकास और विकास सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक और संस्थागत समाधान तलाशें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर एक सवाल के जवाब में लोन ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के बीच आत्मनिरीक्षण करने का सही समय है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को मुख्यधारा के राजनीतिक दलों को सशक्त बनाना चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।

------------
जमानत पर हैं नेंगरू
जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष नेंगरू को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जून 2019 में पद से हटा दिया गया था। उन्हें इस साल अप्रैल में हाउसकीपिंग टेंडरों के अवैध आवंटन से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मई में अंतरिम जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed