{"_id":"614a43678ebc3e915c2ae34f","slug":"jammu-kashmir-news-politcal-news-shrinagar-news-jmu2441560138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन फिट इंडिया को साकार करने के लिए युवा हाथ मिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन फिट इंडिया को साकार करने के लिए युवा हाथ मिलाएं
विज्ञापन
बारामुला। केंद्रीय गृह, युवा और खेल मामलों के राज्यमंत्री निशित प्रमाणिक ने युवाओं से कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना नए भारत के मिशन फिट इंडिया को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं। कहा, कश्मीर के युवाओं में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपार संभावनाएं हैं और इसे सही और रचनात्मक तरीके से उपयोग करने के लिए उपयुक्त मंच की आवश्यकता है। वह मंगलवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित योग प्रदर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे प्रमाणिक ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि विभिन्न कार्यक्रम पाइपलाइन में हैं जो हमारे युवाओं की प्रतिभाओं को सक्षम बनाएंगे। कहा, प्रत्येक राष्ट्र का भविष्य उसके युवाओं पर टिका है और उन्हें राष्ट्र के उत्थान के लिए अपनी भूमिका की पहचान करने की आवश्यकता है।
प्रमाणिक ने कहा कि योग जिसकी उत्पत्ति हमारे देश में हुई, उसे वैश्विक स्तर पर मान्यता दी गई है। इसे नियमित पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के अलावा खेल भावना को विकसित करने पर जोर दिया है। योग प्रदर्शन का आयोजन युवा सेवा, खेल विभाग और एनवाईके बारामुला और अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से किया गया था। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।