फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,mehboba mufti,politcal news

मस्जिदों को बंद कर बहुमत की भावनाओं का अनादर कर रहा है केंद्र : महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news,mehboba mufti,politcal news
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर में लोगों को मस्जिदों और दरगाहों पर नमाज अदा करने से रोकना बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के प्रति भारत सरकार के अनादर के भाव को दर्शाता है। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए पिछले कुछ हफ्तों से श्रीनगर शहर में कुछ मस्जिदों और दरगाहों को लगातार बंद रखे जाने पर महबूबा ने यह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष मुफ्ती ने ट्वीट किया कि कश्मीर में लोगों को मस्जिदों एवं दरगाहों पर नमाज अदा करने से रोकना बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के प्रति सरकार के अनादर के भाव को प्रदर्शित करता है। खासतौर से ऐसे समय में जब पार्क और सार्वजनिक स्थान खुले हैं और अनगिनत सरकारी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह पूर्वाग्रह की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed