फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news, hockey astro turf ground in pulwama

कश्मीर के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा घाटी का पहला हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान

विज्ञापन
jammu kashmir news, hockey astro turf ground in pulwama
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान मिलने जा रहा है। यह घाटी का पहला एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम होगा। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। एस्ट्रो टर्फ मैदान के बनने से हॉकी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अभी तक घाटी में ऐसा कोई स्टेडियम नहीं था।
विज्ञापन

पुलवामा हायर सेकेंडरी स्कूल में फिजिकल एजुकेशन के लैक्चरर जावेद इकबाल ने बताया कि एस्ट्रो टर्फ का काम पिछले एक साल से चल रहा है। यह कश्मीर का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम होगा। इस स्टेडियम की लंबाई 102 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर है जिसका काम अभी भी जारी है और एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। जावेद के अनुसार काम पूरा हो जाने के बाद यहां हम राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट करवा सकेंगे। स्टेडियम पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी खेलने आएंगे।
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी इंद्रप्रीत सिंह ने कहा कि कश्मीर में खिलाड़ियों को अब एस्ट्रो टर्फ पर खेलने का मौका मिलेगा। यहां मौसम खराब होने चलते कुछ ही महीने प्रैक्टिस हो पाती थी। कुछ खिलाड़ी सर्दियों में जम्मू खेलने जाते थे, लेकिन अब इस स्टेडियम के बनने से खिलाड़ियों को जम्मू नहीं जाना पड़ेगा और हर मौसम में प्रैक्टिस हो पाएगी। वहीं एक अन्य खिलाड़ी सलमान ने कहा कि एस्ट्रो टर्फ के आने से खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस एस्ट्रो टर्फ मैदान के निर्माण के लिए देश भर से विशेषज्ञों को लाया गया है। टेक्निकल मैनेजर एस राजा ने बताया कि हम एक एफआईएच अनुमोदित एजेंसी है और हम जो भी सामग्री का उपयोग करते हैं वह एफआईएच अनुमोदित है। उन्होंने कहा कि एस्ट्रो टर्फ लगाने का कार्य आखिरी चरण में है। राजा ने कहा कि जल्द ही इसको खिलाड़ियों के लिए तैयार कर दिया जाएगा।

श्रीनगर और बारामुला में एस्ट्रो टर्फ का काम लटका, खिलाड़ी नाराज
एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम बनने से जहां से पुलवामा के खिलाड़ी खुश हैं, वहीं श्रीनगर और बारामुला जिले के खिलाड़ियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सबसे पहले ऐसी जगह पर स्टेडियम तैयार होने जा रहा है जहां खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम है, जबकि श्रीनगर और बारामुला जिले में एस्ट्रो टर्फ का काम रुका पड़ा है, जहां हॉकी खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। खिलाड़ी आदिल ने कहा कि कश्मीर में 4 टर्फ बनाने की घोषणा की गई थी, जिनमें से 2 श्रीनगर में, 1 बारामुला और 1 पुलवामा में बनना था। पुलवामा का स्टेडियम तैयार होने की कगार पर है लेकिन श्रीनगर में अमर सिंह कॉलेज में अप्रैल 2021 से काम रुका पड़ा है और पोलो ग्राउंड वाले में भी काम रुका हुआ है। आदिल ने बताया कि श्रीनगर में करीब 7-8 हॉकी क्लब हैं और उनके बारे में कोई सोच नहीं रहा। जहां टर्फ होनी चाहिए वहां काम ही नहीं हुआ। कई खिलाड़ियों की मांग है कि जल्द से जल्द श्रीनगर और बारामुला जिले में भी एस्ट्रो टर्फ का काम शुरू किया जाए ताकि इन जिलों के खिलाड़ियों को भी सीखने और फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed