फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,film festival in leh

हिमालयन फिल्म फेस्टिवल सेकूल प्रदर्शित

विज्ञापन
jammu kashmir news,film festival in leh
लेह/जम्मू। चर्चित लद्दाखी शॉर्ट फिल्म सेकूल को हिमालयन फिल्म फेस्टिवल में रविवार को प्रदर्शित किया गया। खचाखच भरे सिनेमा हॉल में सकूल को खूब सराहना मिली। सेकूल फिल्म के लेखक और निर्देशक स्टैंजिन टांकोंग ने बताया कि यह फिल्म जनजातीय चंगथंग इलाके के एक लड़के पर केंद्रित है। यह लड़का स्कूल में पढ़ाई के लिए बेहद उत्साहित होता है। बाद में उसे समझ आता है कि पढ़ाई के लिए उसे अब तक जो पता है या जिस जीवन से वह प्रेम करता है, वह उसे छोड़ना होगा।
विज्ञापन

सेकूल के निर्देशक टांकोंग ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने लद्दाख के जनजातीय इलाकों के जीवन की सरलता को प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। फिल्म के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक या फिर भौगोलिक विविधता के बावजूद इंसान की सरलता को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म विश्व के कई मंचों पर प्रदर्शित हुई। आज लद्दाख में इसका प्रदर्शन बेहद उत्साहजनक है।
विज्ञापन

---
कलाकारों ने पहली बार कैमरे
के सामने किया था अभिनय
चर्चित लद्दाखी फिल्म सेकूल में सभी कलाकार स्थानीय हैं। निर्देशक ने बताया कि इन कलाकारों ने कैमरे के सामने पहली बार अभिनय किया था। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई लेकिन तकनीकी उपकरणों के अभाव में फिल्म की एडिटिंग मुंबई में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed