{"_id":"647ecb1d9a302fa0110209b3","slug":"jammu-kashmir-news-congress-ut-president-vikar-rasool-wani-said-bjp-has-imposed-emergency-in-jammu-and-kashmi-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में कर रखा है आपातकाल लागू- विकार रसूल वानी, नहीं कराए जा रहे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में कर रखा है आपातकाल लागू- विकार रसूल वानी, नहीं कराए जा रहे चुनाव
Tue, 06 Jun 2023 11:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:28 AM IST
सार
वकार रसूल वानी ने कहा कि अगर अन्य राज्यों में हर पांच साल बाद चुनाव में वोट देने का अधिकार है, तो यहां भी मिलना चाहिए। निश्चित रूप से जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने चाहिए। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में निकाय चुनावों की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Vikar Rasool Wani
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में 2019 के बाद विधानसभा चुनाव न करवा कर आपातकाल घोषित कर रखा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने लगाया है। श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह में वानी ने कहा कि इस साल नवंबर में बिना चुनाव के नौ साल पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर अन्य राज्यों में हर पांच साल बाद चुनाव में वोट देने का अधिकार है, तो यहां भी मिलना चाहिए। निश्चित रूप से जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने चाहिए। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में निकाय चुनावों की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
वानी ने कहा कि कांग्रेस पीएजीडी का हिस्सा नहीं है। हमने केवल फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के साथ मंच साझा किया है। अब, हम आम मुद्दों पर एक साथ खड़े हैं। हालांकि, कांग्रेस का घोषणापत्र एनसी और पीडीपी से पूरी तरह अलग है, इसलिए सहयोग नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा घोषणापत्र राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
धर्मनिरपेक्ष दलों का साथ लेना चाहती है कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी उन दलों को साथ लेना चाहती है, जो स्वभाव से धर्मनिरपेक्ष हैं और लोगों के लिए काम करना चाहते हैं।
विफल हो गई भाजपा सरकार
वानी ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे को लेकर भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 275 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1,200 अन्य घायल हुए हैं। भाजपा सरकार विफल हो गई है और उसकी व्यवस्था काम नहीं कर रही है। वह अपनी दुर्घटनाओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराती है।