फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news, central minister nishit in pulwama

सरकारी नौकरी तलाशने की जगह युवा खुद को कुशल बनाएं- प्रमाणिक

विज्ञापन
jammu kashmir news, central minister nishit in pulwama
पुलवामा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक ने कहा है कि बढ़ते बाजार का लाभ केवल कुशल और कुशाग्र व्यक्ति ही हासिल कर सकते हैं। युवाओं को सरकारी नौकरियों की तलाश करने के बजाय विशेष कौशल विकसित करने में खुद को लगाना चाहिए। प्रमाणिक यहां आयोजित युवा सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत यहां आए केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक ने सोमवार को सम्मेलन में मौजूद हजारों युवाओं से आगे आकर विकास प्रक्रिया में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य पुलवामा के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बाजार में उपलब्ध अवसरों के साथ प्रासंगिक कौशल हासिल करना समय की मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जम्मू-कश्मीर के लिए एक विजन है और उनके विजन को हकीकत में बदलने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कौशल विकास की पहल से न केवल जम्मू-कश्मीर के युवाओं को लाभ होगा, बल्कि कश्मीर में बेरोजगारी की स्थिति को समझने में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को भी मदद मिलेगी ताकि युवाओं के सुझावों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कृषि, बागवानी, फूलों की खेती, डेयरी, हथकरघा और हस्तशिल्प सहित प्राथमिक क्षेत्रों में उच्च मूल्य के उत्पादों की व्यावसायिक खेती पर जोर दिया, जो पुलवामा के युवाओं के लिए लाभदायक रोजगार के अवसर हैं। यह दोहराते हुए कि पुलवामा के युवा पेशेवर, मुखर और प्रतिभाशाली हैं, मंत्री ने उनसे अवसरों को भुनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन दोनों उनके प्रयासों में उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जनप्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात
इस अवसर पर एक वर्कशाप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न क्षेत्रों जैसे उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, सौर प्रौद्योगिकी, परिधान और घर की सजावट के अवसरों के बारे में बात की। मंत्री ने डीडीसी सदस्यों, बीडीसी सदस्यों और सरपंचों से भी मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें अपनी मांगों और शिकायतों से अवगत कराया।विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने समाज के सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित कई मांगों और शिकायतों पर प्रकाश डाला। बाद में मंत्री ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार केसर स्पाइस पार्क, पंपोर का विस्तृत दौरा किय। उन्होंने अंतर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed