{"_id":"6315cc63e87e2c2bc7630e21","slug":"jammu-kashmir-lt-governor-manoj-sinha-honored-20-teachers-on-teachers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शिक्षक दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 20 शिक्षकों किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शिक्षक दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 20 शिक्षकों किया सम्मानित
Mon, 05 Sep 2022 03:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 03:46 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में राज्य स्तर पर पहली बार शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया। प्रदेश के स्कूल व उच्च शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Lg Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में राज्य स्तर पर पहली बार शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया। प्रदेश के स्कूल व उच्च शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इसमें 10 शिक्षक जम्मू और 10 कश्मीर संभाग के चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन
बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन शिक्षकों को नवाजा गया। पुरस्कार के रूप में शिक्षकों को 50 हजार रुपये और 40 ग्राम चांदी का पदक प्रदान किया गया। पुरस्कार के लिए प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी के शिक्षकों को चुना गया। उच्च शिक्षा विभाग से भी कॉलेजों से आठ और विवि से दो शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं, जम्मू से भी शिक्षक इंटरनेट के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बेहतरीन शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हुए विद्यार्थियों के बीच स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता, जिज्ञासा और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन