फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Farooq Abdullah again became President of National Conference by voice vote

जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला फिर बने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष, जानें क्या बोले उमर अब्दुल्ला

Mon, 05 Dec 2022 02:41 PM IST
gulshan गुलशन kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 02:41 PM IST
सार

आज नेशनल कांफ्रेंस के प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सांसद फारूक को बधाई दी है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Farooq Abdullah again became President of National Conference by voice vote
Farooq Abdullah - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

सांसद एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष बन गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए किसी भी अन्य उम्मीदवार के नामांकन दाखिल नहीं किया था। ऐसे में आज पार्टी के प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सांसद फारूक को बधाई दी है। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के 117वीं जयंती के अवसर पर पार्टी ने 5 साल बाद चुनाव कराया। पिछला पार्टी चुनाव 2017 में हुआ था, लेकिन तब कोविड-19 के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो सका था। इस बार अध्यक्ष पद के लिए डॉ फारूक अब्दुल्ला के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में पार्टी के प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से उन्हें अध्यक्ष चुना।
विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर 2022 को शुरू हुई थी। नामांकन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी। कश्मीर के 183, जम्मू के 396 और लद्दाख 45 प्रतिनिधियों ने डॉ फारूक अब्दुल्ला के अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया। इस तरह सर्वसम्मति से वह पार्टी अध्यक्ष चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu Kashmir Farooq Abdullah again became President of National Conference by voice vote
National Conference - फोटो : बासित जरगर

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा

उमर अब्दुल्ला ने डॉ. फारूक को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'फारूक साहब ने हम सबको झटका दे दिया था जब एक मीटिंग के दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी, लेकिन पार्टी उन्हें पार्टी नेतृत्व छोड़ने की अनुमति नहीं दे सकती है। मैंने उन्हें इस पद को स्वीकार करने के लिए राजी किया, अन्यथा पार्टी अध्यक्ष नहीं होगा। और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि अब आपके दोबारा चुने जाने के बाद हम आपके मिशन को आगे बढ़ाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed