फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Distance with Ruhullah increased... Omar said- show your report card before pointing fingers at

Jammu Kashmir: रुहुल्ला से बढ़ी दूरी... उमर बोले- विधायकों पर अंगुली उठाने से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएं

Sun, 22 Jun 2025 12:59 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 22 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सांसद सैयद आगा रुहुल्ला की विधायकों की कार्यशैली पर उठी आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी विधायक सक्षम हैं और उनका सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Distance with Ruhullah increased... Omar said- show your report card before pointing fingers at
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सांसद सैयद आगा रुहुल्ला मेहदी के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है। गांदरबल में शनिवार को आयोजित समारोह में रुहुल्ला के बयान को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सभी विधायक सक्षम हैं। पार्टी विधायकों पर उंगली उठाने वाले पहले अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएं।

विज्ञापन


सांसद ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने के कयासों को हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं उन लोगों की तलाश कर रहा हूं जो मेरे साथ चलेंगे, व्यवस्था में जवाबदेही लाएंगे और जो विश्वसनीयता के लिए खड़े होंगे। उन्होंने विधायकों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


उमर ने कहा आप नए चेहरे कहां से ला सकते हैं? लोगों ने उन्हें पांच साल के लिए चुना है। आप अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं? आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। एनसी विधायक सक्षम हैं और अपना काम कर रहे हैं। उनका बेवजह अपमान किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आवाज उठाने वालों को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाना चाहिए। समय आने पर एनसी विधायक अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने शुक्रवार को नए राजनीतिक मोर्चे का संकेत दिया था। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा नहीं की, लेकिन उनके शब्दों और लहजे ने इसका आभास दे दिया। इस कार्यक्रम में एनसी की सोपोर इकाई का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पार्टी द्वारा की जाने वाली राजनीति की गुणवत्ता पर विश्वास नहीं है। रुहुल्ला की टिप्पणियों को एनसी नेतृत्व के लिए सीधी चुनौती के रूप में देखा गया।

यह खबर भी पढ़ें: J&K: 'आरक्षण पर महबूबा और लोन कर रहे राजनीति, जब सत्ता में थे तो खामोश क्यों थे'? सीएम उमर का विपक्ष पर पलटवार


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed