फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Car accident near Jawahar Tunnel one tourist from Lucknow killed six injured

Srinagar: बर्फ में फिसली कार खाई में गिरी, लखनऊ की महिला पर्यटक की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 30 Dec 2022 09:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Dec 2022 09:37 PM IST
सार

घायलों को इलाज के लिए काजीगुंड और वेरीनाग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वाली महिला की पहचान शीबा इराकी (32) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Car accident near Jawahar Tunnel one tourist from Lucknow killed six injured
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में लखनऊ की रहने वाली एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पर्यटकों को जम्मू से श्रीनगर लेकर जा रही एक कार जिग पोस्ट के पास बर्फ में फिसलकर खाई में जा गिरी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए काजीगुंड और वेरीनाग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वाली महिला की पहचान शीबा इराकी (32) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायलों में जैद (14), अरहान (12), टीका इकराई (11), मोहम्मद करीम (38), एहतिशाम (30) शामिल हैं, जिनका घाटी के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और हताहतों को कंधे पर लादकर खाई से निकल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed